..................... Amitabh bachchan shared an childhood picture of Shweta Nanda - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने शेयर कर दी बेटी की ऐसी तस्वीर- शर्मा गईं श्वेता नंदा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बच्चों का रिश्ता किस तरह का है ये बात तो सभी जानते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने परिवार को लेकर चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होने दो ऐसी तस्वीरें साझा की है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा नजर आ रही हैं लेकिन ये उनकी बचपन की तस्वीर है।

इसके साथ ही एक और तस्वीर है जिसमें वो जवान नजर आ रही हैं। बचपन की तस्वीर में अमिताभ बच्चन, श्वेता को कपड़े पहनाते हुए दिख रहें हैं और उन्होने लिखा है कि..'एक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब... ऐसी हो गयी!'

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

बस फिर क्या था इस तस्वीर को देखकर श्वेता नंदा काफी शर्मा गईं और उन्होने कमेंट करते हुए लिखा..Oh my god! Pa!so embarrassing! गौरतलब है कि श्वेता नंदा की अब शादी भी हो चुकी है,

लेकिन वो अमिताभ बच्चन के काफी ज्यादा करीब हैं और हर कुछ समय में उनकी तस्वीरें अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया वॉल पर मिलती रहती हैं। अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X