ऐसी दिखती थी Sholay की टिकट, इतने रुपए था रेट? Amitabh Bachchan ने 50 साल बाद साझा की फोटो, दंग रह गए लोग!

Amitabh Bachchan Shared Sholay's Ticket- शोले.. इस फिल्म का नाम आते ही जय वीरू के साथ फिल्म के हर किरदार की यादें ताजा हो जाती हैं। ये वाहिद ऐसी फिल्म है जिसके हर किरदार को बेहद प्यार मिला और आज भी लोगों की जुबान पर है।
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर इस फिल्म ने रिलीज होकर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और कई सालों तक थिएटर में रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शोले का टिकट कैसा दिखता था? अगर नहीं तो अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए ये काम कर डाला है।
सदी के महानायक ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होने शोले का टिकट सबके सामने रखा है। 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का टिकट कितने रुपए में आता था ये भी साफ साफ नजर आ रहा है।
20 रुपए की टिकट
आज वक्त काफी बदल गया है और मल्टीप्लेक्स अगर एक आदमी को फिल्म देखना है तो 500-700 रुपए देने होते हैं। अगर कुछ खा पी लिया तो बात और बढ़ जाती है। अमिताभ बच्चन ने शोले की टिकट की तस्वीर साझा की है उसमें रेट सिर्फ 20 रुपया है। बता दें कि इस फिल्म ने अपना 50वां साल पूरा किया है। इस मौके पर फैंस से मिलने बाहर आए अमिताभ बच्चन ने बाद में कुछ तस्वीरें साझा कीं और शोले की टिकट भी लोगों के सामने रखी। अपने ब्लॉग पर उन्होने ऐसा किया है। 50 सालों से अमिताभ बच्चन ने इस टिकट को संभालकर अपने पास रखा है। हालांकि इस फिल्म के लीड हीरो धर्मेंद्र ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
हेमा मालिनी और जया बच्चन
मजेदार बात तो ये है कि इस फिल्म में धर्मेंद्र के अपोजिट हेमा मालिनी थी और अमिताभ बच्चन के अपोजिट जया बच्चन थी। दोनों ही बाद में रियल लाइफ हीरोइनें बनकर सामने आईं थीं। शोले एक ऐसी फिल्म है जो कि हमेशा खबरों में रही है और आज भी देखी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
