अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर- साथ दिख गईं बच्चन परिवार की 3 पीढियां

Recommended Video

Amitabh Bachchan's family tree photo goes VIRAL | FilmiBeat

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अब उनके ट्विटर एकाउंड में अनमोल और अनदेखी तस्वीर सामने आई है जो कि आपको काफी खुश कर देगी। इस तस्वीर में बच्चन परिवार की 3 पीढियां एक साथ नजर आ रही हैं। जी तस्वीर में हरिवंश राय ने अमिताभ बच्चन को गोद में उठा रखा है और अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को गोद में उठा रखा है,

अभिषेक बच्चन ने आराध्या को गोद में उठा रखा है। इसको साझा करते हुए अमित जी ने लिखा है..'पीढ़ी दर पीढ़ी, जीवनी की पीढ़ी'। ये फोटो सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

amitabh bachchan, abhishek bachchan, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम रोल में हैं। डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

इससे पहले अमिताभ फिल्म बदला में नजर आए थे। मूवी में तापसी पन्नू भी मुख्य किरदार में थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी बेहतरीन फिल्में लगातार दे रहे हैं और लोगों के आज भी फेवरिट बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X