..................... Amitabh Bachchan shared a funny unseen picture with toddlers Shweta Bachchan and Twinkle Khanna - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की गोद में चढ़ी ये बच्ची रह चुकी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बिग बी ने शेयर की मजेदार तस्वीर

amitabh-bachchan-shared-a-funny-unseen-picture-with-toddlers-shweta-bachchan-and-twinkle-khanna

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने अकाउंट पर अपनी पुरानी रोमांचक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बीते दिन भी मेगास्टार ने एक मजेदार थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दो बच्चियों को गोद में उठाए दिख रहे हैं।

यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर श्वेता के जन्मदिन पार्टी की है। जहां अमिताभ बच्चन की गोद में श्वेता और ट्विंकल खन्ना बेहद प्यारी दिख रही हैं। बिग बी ने तस्वीर शेयर करते हुए इस शॉट के पीछे की कहानी भी शेयर की और बताया कि कब, क्यों और कैसे ये तस्वीर ली गई थी।

बिग बी की गोद में हैं ट्विंकल खन्ना और श्वेता बच्चन

थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में सभी की पहचान बताई है। उन्होंने लिखा- "सफेद रंग में मेरी बाईं तरफ ट्विंकल खन्ना और दूसरी तरफ श्वेता हैं। यह तस्वीर श्वेता के जन्मदिन पर ली गई है। ट्विंकल ने अब अक्षय कुमार से शादी कर ली है। श्वेता, मेरी बेटी ने निखिल नंदा से शादी की है, जो नव्या नंदा और अगस्त्या नंदा की मां हैं। जो जल्द ही अपनी फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं।"

बिग बी के इस पोस्ट पर नेटिजन्स भी काफी मजेदार रिप्लाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "सर आप एक्सप्लेन बहुत अच्छा करते हैं।" दूसरे फैन ने लिखा- "दोनों बच्चियां बेहद क्यूट दिख रही हैं।" वहीं, एक अन्य हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, "फोटो ऐसी डालो कि चार लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाए।"

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में शामिल है कोर्ट रूम ड्रामा 'सेक्शन 84' और 'प्रोजेक्ट के', जिसमें उनके साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं।

Read more about: amitabh bachchan twinkle khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X