50 साल पहले इतने में मिलता था फिल्म शोले का टिकट, प्राइज देख लोग बोले- अब तो 1 गिलास पानी भी नहीं मिलेगा...

Amitabh bachchan

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी डेली पोस्ट को लेकर आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन कई बार तो ऐसे किस्से भी सुनाते हैं जिसे सुनकर लोग तो हैरान रह जाते हैं। अमिताभ बच्चन कई बार अपनी फैमिली को लेकर भी बात करते नजर आते हैं तो कभी वह अपनी शूटिंग के किस्से भी सुनाते दिखते हैं, लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स तो सच में ही हैरान रह गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की शोले के टिकट की फोटो

दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म शोले (Sholay) के टिकट का एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उस समय फिल्म शोले की टिकट की कीमत मात्र 20 रुपये थी। उन्होंने अपने व्लॉग में तस्वीर शेयर करने के साथ ही यह भी लिखा कि 'आज पेयजल की कीमत उतनी ही है जितनी पहले टिकटों की होती थी।' उन्होंने आगे लिखा कि 'शोले का टिकट मैंने आज भी संभाल कर रखा है। इसकी कीमत उस समय 20 रुपये थी। मुझे बताया गया है कि आजकल सिनेमाघरों में इस कीमत की सिर्फ एक कोल्ड ड्रिंक ही मिलती है। क्या यह सच है ?' अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि 'मैं बहुत कुछ कहने को हूं, लेकिन कह नहीं रहा...प्यार और सम्मान।'

फिल्म को रिलीज हुए हो गए 50 साल

आपको बता दें कि शोले एक बहुत ही एक्शन और एडवेंचर की फिल्म थी। जिसे आज भी बेहद पसंद किया जाता है। फिल्म में जय वीरू की जोड़ी के रूप में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र थे। बता दें कि फिल्म के डायलॉग और फिल्म का छोटे से छोटा सीन भी आज भी लोगों याद है। फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी है। कई बार फिल्म देखने के बाद और फिल्म के डायलॉग्स याद होने के बाद भी फैन्स इस फिल्म को बार-बार देखने की डिमांड करते हैं। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों के लिए क्या महत्व रखती है। बता दें कि रमेश सिप्पी की इस फिल्म को रिलीज हुए 50 साल हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म को देखने का उत्साह लोगों में आज भी उतना ही है।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X