बड़े मियां बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह- यहीं कहेंगे इस 'बच्चन' फोटो को देख
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी कविता तो कभी किसी की प्रशंसा, वह ट्विटर व इंस्टाग्राम पर करते नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। दरअसल उनका मजाकिया अंदाज फैंस को खुश कर रहा है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बेटे अभिषेक बच्चन की तस्वीर पोस्ट की।
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मैचिंग कुर्ते और जवाहर कोट पहने नजर आ रहे हैं। मुस्कुराने तो आप तब लगेंगे जब आप बिग बी द्वारा दिए गए कैप्शन को पढ़ेंगे। अभिताभ बच्चन ने इस कलरफुल तस्वीर पर लिखा, बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्ला। जब आपका बेटा आपके जूते और कपड़े पहनने लगे तो वो आपका दोस्त बन जाता है।

अक्सर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त व फैमिली से जुड़ी तस्वीरों को पोस्ट करते हैं। इसके अलावा वह अपनी कविताओं को भी ट्विटर पर शेयर करते हैं।
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह चेहरे, ब्रह्मास्त्र, झुंड, गुलाबो-सिताबो में नजर आने वाले हैं। चेहरे फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। करण जौहर की ब्रह्मास्त्र फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन तले अयान मुखर्जी बना रहे हैं।
वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म बॉव बिस्वास में नजर आने वाली हैं। फिल्म को सुजॉय घोष ने लिखा है और अन्नापूर्णा घोष डायरेक्ट कर रही हैं। इसके अलावा वह दि बिग बुल जैसी फिल्म को लेकर भी काम कर रहे हैं। बिग बुल से जुड़ा लेटेस्ट पोस्टर कुछ दिन पहले सामने आया था।


Click it and Unblock the Notifications