खुली टांगे दिखाते हुए अमिताभ बच्चन ने फिर शेयर की तस्वीर, फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन !
अमिताभ बच्चन कोरोना काल में लगातार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने पुराने दिनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले अपनी खुले पैरों की तस्वीर शेयर कहा था कि ये इंस्टाग्राम पर लाइक्स बढ़ाने के काम आता है।
क्योंकि आप बिकिनी तस्वीर नहीं डाल सकते हैं। इस बार उसी फिल्म से जुड़ी हुई एक और तस्वीर अमिताभ ने शेयर की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने अमिताभ को टैग करते हुए इस फिल्म का नाम बताने के लिए कहा है।

इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए कहा है कि ये फिल्म महान का सीन है। जिसे नेपाल के काठमांडू में शूट किया गया था। इसके साथ अमिताभ ने हंसता हुआ एक इमोजी भी डाला है।


Click it and Unblock the Notifications