'शेक योर बूटियां' पर दीपिका-अर्जुन ने नचाया बिग बी को
मुम्बई। महानतम अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने रियलटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-8' के सेट पर जमकर नाचे, वो भी सिनेस्टार दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के साथ। केबीसी में दीपिका-अर्जुन कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे। शो के दौरान ही आगामी फिल्म फाइंडिंग फैनी के एक गाने 'शेक योर बूटियां' पर जमकर डांस किया। फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' का ये इंट्रेस्टिंग डान्सिंग नंबर इन दिनों काफी चर्चा में है. इसीलिए अमिताभ भी केबीसी के इस एपिसोड में फिल्म के लीड कपल के साथ अपने लेग्स मूव करने से खुद को रोक नहीं पाए.

फिल्म का यह गीत दर्शकों को बेहद पसंद आया है। यू टयूब पर भी यह गाना खूब देखा जा रहा है। गौर हो कि अमिताभ ने भी केबीसी एक कड़ी में इस फिल्म के कलाकारों के साथ इस पर ठुमके लगाने का लुत्फ उठाया। केबीसी के इस एपीसोड के बाद बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर इस मजेदार पल की कुछ तस्वीरें साझा की और अपना अनुभव पर साझा किया।
फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications