रॉ वन को हिट कराने के लिए शाहरूख ने लिया अमिताभ का सहारा

अब उनकी फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज होगी। वैसे भी अपनी इस फिल्म के लिए शाहरूख ने हर वो कोशिश कर रहे हैं जिसकी वजह से फिल्म सफल हो। उन्होंने अपनी इस फिल्म में गॉड ऑफ चेन्नई सिनेमा रजनीकांत से भी एक छोटा सा रोल करवाया है। ताकि सिनेदर्शकों को ये फिल्म अच्छी लगे।
वैसे भी किंग खान ने इस फिल्म के प्रमोशन के लिए यू-ट्यूब पर वीडियो डाला है, वीडियो गेम बनवाया है, बच्चों के लिए एक छोटी सी गुड़िया बनवायी है। पिछले दिनों सभी चैनल के रिएलिटी शो के फिनाले में पहुंचकर भी शाहरुख ने रा.वन का जमकर प्रचार किया। कुल मिलाकर रा.वन को हिट कराने के लिए शाहरख कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देखते हैं किंग खान की दिन-रात की मेहनत लोगों को कितनी रास आती है।


Click it and Unblock the Notifications











