ये कभी खुशी कभी गम सीक्वल की पहली फोटो है..एकदम सुपरहिट!

By Shweta

Recommended Video

Aaradhya Birthday Bash: Shahurkh Khan - Abram ENJOYING 'Jhula Ride' | FilmiBeat

इस तस्वीर को देखने के बाद आप भी हमारी तरह यही सोचेंगे कि करण जौहर को फटाफट कभी खुशी कभी गम के सीक्वल को प्लान कर लेना चाहिए। इससे परफेक्ट स्टारकास्ट उन्हें नहीं मिलेगी। दरअसल हाल में आराध्या बच्चन ने अपना छठा जन्मदिन मनाया और इस मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार किड्स एक साथ शामिल हुए।

लेकिन हमेशा की तरह अबराम अपनी क्यूटनेस से सारी लाइमलाइट ले गए। जी हां और उनकी क्यूटनेस से अमिताभ बच्चन भी नहीं बच पाए। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कैसे अबराम को कॉटन कैंडी चाहिए थी और उन्हें खुद अमिताभ बच्चन वहां लेकर गए। कॉटन कैंडी मिलने के बाद अबराम की खुशी देखने लायक थी।

amitabh-bachchan-shahrukh-buying-cotton-candy-abram-super-cute-pic

उन्होंने लिखा हैः "यह नन्हा 'बुड्ढी के बाल' का कोन चाहता है...तो हम इसे स्टॉल पर लेकर गए और उसके लिए एक बनवाया और उसकी खुशी बेशकीमती है...अबराम, जूनियर शाहरुख...अद्भुत!!!"

ऐसा लग रहा है कि अमिताभ बच्चन खुद भी अबराम के साथ समय बिताकर काफी खुश हुए। पिछले साल भी वो शाहरुख खान की पार्टी से आने के बाद अबराम की खूब तारीफ की थी। कहना गलत नहीं होगा कि अबराम की क्यूटनेस से बॉलीवुड भी नहीं बच पाया है।

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने रिप्लाई किया है जो वाकई मजेदार है। जी हां शाहरुख खान ने कहा है कि "ये एक ऐसा पल है जो वो हमेशा याद रखेगा। वैसे मैं आपको बता दूं कि टीवी पर आपको देखकर उसे लगता है कि आप मेरे पापा हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X