अमिताभ बच्चन ने इस पान मसाला ब्रांड को भेजा लीगल नोटिस, दे डाली ऐसी चेतावनी!
अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले इस बात का ऐलान किया था कि वो एक मशहूर पान मसाला ब्रांड से अपना कॉंट्रैक्ट खत्म कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है कि उन्होने पान मसाला ब्रांड को कानूनी नोटिस भेजा है। इसके पीछे कारण ये है कि अभी भी टीवी पर अमिताभ बच्चन के साथ इस पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन आता है। उनका आरोप है कि अनुबंध समाप्त होने के बाद भी वाणिज्यिक विज्ञापन प्रसारित करना कानूनन गलत है।
महानायक ने 79वें जन्मदिन पर ऐलान किया था कि वो पान मसाला ब्रांड से अपना करार समाप्त कर रहे हैं। इसको खत्म करते हुए बिग बी ने एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन के अनुरोध का हवाला दिया था और कहा था कि..

उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि विज्ञापन सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है। इसके बाद अमिताभ बच्चन की काफी तारीफ हुई थी और फैंस का कहना कि ये सही कदम है।
खबर है कि अमिताभ बच्चन की तरफ से नोटिस भेजकर पान पसाला कंपनी के मालिक से कहा गया है कि उनके विज्ञापन को तत्तकाल बंद कर दिया जाए। ईटाइम्स की एक खबर के मुताबिक "श्री बच्चन के कार्यालय से पता चला कि कमला पसंद को कानूनी नोटिस भेजा गया है,
श्री बच्चन के साथ टीवी विज्ञापनों का प्रसारण तुरंत बंद करने के लिए ... वही और टीवी विज्ञापनों का प्रसारण जारी रखने के लिए देखा जाता है।" वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन मेडे समेत कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications