अमिताभ बच्चन ने अंग्रेजी मीडियम की इस एक्ट्रेस को भेजा गुलदस्ता- शानदार अभिनय से प्रभावित
अक्सर देखा जाता है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के अभिनय से खुश होते हैं तो उनको एक पत्र गुलदस्ता भेंट करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। दरअसल, हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हुई है, जिसमें राधिका मदान ने मुख्य किरदार निभाया है।
उनकी एक्टिंग अमिताभ बच्चन को इतनी पसंद आई कि उन्होंने राधिका को फूल और एक कार्ड भेजा है, जिसे पढ़ने के बाद राधिका थोड़ी इमोशनल हो गई हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications











