..................... Amitabh Bachchan Send Flowers And Letter To Nimrat Kaur Amid Affair Rumours With Abhishek Bachchan - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने निमृत कौर को भेजे फूल, अभिषेक संग अफेयर की खबरों के बीच हाथों से लिखा खत वायरल!

Amitabh Bachchan Letter And Flowers To Nimrat Kaur

Amitabh Bachchan Letter And Flowers To Nimrat Kaur: इस समय अभिषेक बच्चन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले तो ऐश्वर्या राय के साथ में उनके तलाक की खबरें काफी ज्यादा लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन अब उनकी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें सामने आ रही है और इन पर अभी तक इन खबरों पर कोई पुष्टि नहीं हुई।

मालूम हो कि अभिषेक बच्चन और निमृत कौर दोनों ही साथ में फिल्म दसवीं में नजर आए थे। अब दोनों की अफेयर की खबरें सामने आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ अफवाह हैं और काफी सारे ऐश्वर्या के फैंस निमरत कौर को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच निमृत कौर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हे फूल भेजे थे। जिसके साथ तारीफ में अपने हाथों से उन्होंने खत भी लिखा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि निमृत कौर ने दसवीं फिल्म रिलीज होने से पहले अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन होने को लेकर बात की थी। जहां पर उन्होंने अमिताभ द्वारा लिखे गए खत का रिप्लाई भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा कि अमिताभ सर, मेरा आपको दिल से धन्यवाद। आज मेरी अल्फाज और भावनाएं दोनों ही कम पड़ रही हैं।

निमृत कौर ने आगे लिखा कि आपका यह पत्र मुझे जीवन भर प्रेरित करता रहेगा और आपके भेजे हुए इस गुलदस्ते रूपी आशीर्वाद की महक भी मेरी जिंदगी में हर कदम पर साथ बनी रहेगी। आपसे मिली हुई इस शाबाशी से मुझे एक चुप्पी महसूस हो रही है। जैसी किसी विशाल पर्वत या फिर प्राचीन मंदिर के सामने बैठकर होती है। आपका बहुत-बहुत आभार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X