अमिताभ बच्चन ने इन दो महिलाओं को बेचे अपने फ्लैट, वसूला इतना मोटा प्रॉफिट, जानिए सौदे की पूरी डिटेल्स

Amitabh Bachchan Sells Property: अमिताभ बच्चन हमेशा अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर खबरों में रहते हैं। हाल ही में खबर आई है कि उन्होंने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में अपने दो लग्जरी फ्लैट बेच दिए हैं। यह डील करीब 12 करोड़ रुपये में हुई है। बताया जा रहा है कि इस बिक्री से उन्हें लगभग 47 प्रतिशत का फायदा हुआ। अमिताभ ने ये फ्लैट करीब 13 साल पहले खरीदे थे।
दो फ्लैटों की बिक्री
रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों फ्लैट ओबेरॉय एग्ज़िक्विजिट टावर की 47वीं मंजिल पर थे। उन्होंने ये फ्लैट आशा ईश्वर शुक्ला और ममता सुरजदेव शुक्ला नाम की दो महिलाओं को बेचे हैं। यह सौदा 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रजिस्टर्ड हुआ। इसके लिए करीब 30 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई।
अमिताभ ने ये फ्लैट 2012 में 8.12 करोड़ रुपये में खरीदे थे, जिनमें कार पार्किंग की जगह भी शामिल थी।
पहले भी बेचा था डुप्लेक्स फ्लैट
इससे पहले, जनवरी 2025 में अमिताभ ने अंधेरी की अटलांटिस बिल्डिंग में अपना बड़ा डुप्लेक्स फ्लैट 83 करोड़ रुपये में बेचा था। हाल ही में उन्होंने अलीबाग में "हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा" के ए अलीबाग फेज-2 प्रोजेक्ट में 6.59 करोड़ रुपये के तीन प्लॉट भी खरीदे हैं।
साल 2024 में अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक ने ओबेरॉय रियल्टी के Eternia Project में 24.94 करोड़ रुपये के 10 फ्लैट खरीदे थे। अभिषेक ने बोरीवली के Oberoi Sky City में करीब 15.42 करोड़ रुपये के 6 फ्लैट लिए थे।
अमिताभ बच्चन का कामकाज
फिलहाल अमिताभ टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। दर्शक उनकी होस्टिंग और मजेदार बातें बहुत पसंद करते हैं। शो में वे अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे किस्से भी शेयर करते रहते हैं।
जल्द ही अमिताभ बच्चन फिल्म रामायण में दिखेंगे, जिसमें वे जटायु का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे भी नजर आएंगे। इसके अलावा वे कल्कि 2898 ए.डी. के दूसरे पार्ट में भी दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications