अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सबने दी बधाईयां, देखिए करियर के 50 साल
Recommended Video
अमिताभ बच्चन को आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस साल के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना है और इसकी घोषणा खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने की। अमिताभ बच्चन 50 साल से सिनेमा को अपना योगदान दे रहे हैं और ये अवार्ड उन्हें उनके करियर के पचासवें साल में मिल रहा है।
अमिताभ बच्चन ने कम से कम दो पीढ़ियों को अपने अभिनय से प्रभावित किया है और वो अभी भी अपने करियर की दूसरी पारी खेल रहे हैं। उनके लिए ये पुरस्कार अनाउंस करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा कि इस चयन से ना सिर्फ पूरी इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश खुश है।

अमिताभ बच्चन ने इस एलान के बाद एक पोस्ट डालते हुए लिखा - कृतज्ञ हूँ मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद ... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूँ।
अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर बधाईयों का तांता लगने लगा। सबसे पहले अभिषेक बच्चन ने ये खबर शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपने पिता पर बहुत ही गौरव महसूस करने वाला बेटा हूं।
वहीं फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए लिखा - आप हमेशा करोड़ों लोगों की प्रेरणा रहे हैं। भूषण कुमार ने भी बच्चन साहब को बधाई देते हुए लिखा - आप एक लेजेंड हैं।
लता मंगेशकर ने अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए लिखा - "नमस्कार अमितजी .आपको दादासाहेब फालके पुरस्कार घोषित हुआ ये सुनके मुझे बहुत ख़ुशी हुई.मैं आपको बहुत बधाई देती हु.भारतीय चित्रपट सृष्टि के जनक के नाम का पुरस्कार भारतीय सिनेमा के महानायक को मिलना ये अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है."
अमिताभ बच्चन अपनी पीढ़ी के उन चंद अभिनेताओं में से हैं जो बॉलीवुड में दूसरी पारी में भी सुपरहिट रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं, सेकंड इनिंग्स में अमिताभ बच्चन के कुछ शानदार फ्लेवर


Click it and Unblock the Notifications













