..................... Amitabh bachchan Scolded Aishwarya rai in event, said- stop behaving like Aaradhya Bachchan - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने लगाई बहू ऐश्वर्या राय की डांट! बोले- आराध्या की तरह बर्ताव करना बंद करो, VIRAL VIDEO

Aishwarya rai

Amitabh Bachchan angry on Aishwarya rai: ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी बताया जाता है कि ऐश्वर्या अभिषेक से अलग रह रही हैं तो कभी फैन्स को लगता है कि अब ऐश्वर्या और अभिषेक ने अलग होने का मन बना ही लिया है।

खैर इसमें कितनी सच्चाई है यह तो अभिषेक और ऐश्वर्या ही बता सकते हैं। बता दें कि अभी तक ना तो कपल ने अपनी तरफ से कोई बयान दिया है और ना ही परिवार वालों की तरह से कोई स्टेटमेंट सामने आया है।

वायरल हो रहा ऐश्वर्या का ये वीडियो
लेकिन जब से दोनों के तलाक की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब से दोनों के नए और पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। जी हां, इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय के साथ किसी इवेंट में गए थे, लेकिन वहां ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन की बहू नहीं बल्कि बेटी की तरह व्यवहार करने लगीं।

ऐश्वर्या पर भड़के अमिताभ बच्चन
ऐश्वर्या कहती हैं- आप बेस्ट हैं। इसके बाद ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन को गले लगा लेती हैं। इतने में ही अमिताभ बच्चन नाराज हो जाते हैं और वह ऐश्वर्या राय से कह देते हैं कि आराध्या की तरह बर्ताव करना बंद करो। इसके बाद ऐश्वर्या राय मुसकुराती हैं और कहती हैं कि खैर ये तो सबको पता है। इसके बाद एक रिपोर्टर ने पूछा की आराध्या अभी छोटी हैं, लेकिन आपकी क्या उम्मीदें हैं उनसे। इसका जवाब अमिताभ बच्चन देते हैं वह कहते हैं कि 5 कलाकार हैं नहीं बल्कि 6 वह अभी बन रही हैं कलाकार।

इस वीडियो को देख यूजर्स ने किए यूं कमेंट
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या ऐश्वर्या राय ने ड्रिंक कर ली है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अमिताभ कैसा व्यवहार कर रहे हैं ऐश्वर्या के साथ। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X