बिग बी ने कहा, प्रोमोशन का ही है जमाना

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म के प्रोमोशन का पक्ष लिया है। बिग बी के अनुसार, प्रोमोशन करना आज के जमाने के लिए जरूरी हो गया है। अपनी आगामी फिल्म 'शमिताभ' के प्रचार में व्यस्त महानायक अमिताभ बच्चन का मानना है कि मौजूदा दौर में फिल्मों का प्रचार बहुत जरूरी है। यह अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है।

amitabh bachchan

अमिताभ ने अपने ऑफिसियल ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट टम्बलर डॉट कॉम पर लिखा कि प्रचार आपसे आपकी आत्म चेतना का हरण कर लेता है। जो इस समय हैं, यह विश्वास करते हैं कि प्रचार आज के युग में बहुत जरूरी है। यह आपको ऐसा बने रहने की अनुमति नहीं देती। प्रचार आज के समय की जरूरत बन गया है। इसके लिए बजट बनाना भी जरूरी हो गया है, इसीलिए हम प्रचार करते हैं।

अमिताभ ने आगे लिखा, 'अक्सर मुझे यह आश्चर्य होता है कि प्रचार के लिए सच्चा व्यक्ति कौन है..अगर फिल्म कमजोर है और दर्शक इसे नापंसद करते हैं, तो आप कितना भी इसका महिमामंडन कर दें, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी। है कि नहीं?'

अमिताभ लिखते हैं, 'यहां हम..अलग पीढ़ी, अलग स्तर, अलग उम्र के कलाकार लाखों साक्षात्कार के आकर्षण के आगे झुक जाते हैं, रियलिटी शो पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, और हर समय बस यही कोशिश करते हैं कि ऐसा क्या करें कि हमारी बात दुनिया के हर व्यक्ति तक पहुंचे और वह हमारी फिल्म देखे।'

बहरहाल, अमिताभ अभी शमिताभ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी। इस साल बिग बी 'वजीर' और 'पीकू' फिल्म में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X