अमिताभ बच्चन ने निकाली भड़ास - कभी घर पर ताला नहीं लगाया, लोग मुंह पर ताला लगाने की सलाह देते हैं
अमिताभ बच्चन सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से मुलाकात करते रहते हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अमिताभ बच्चन सिनेमा के सभी सुपरस्टार्स से अधिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं वो भी अपने काम के साथ। अमिताभ आए दिन अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई मैसेज पोस्ट करते हैं।
ऐसे में फैंस उनकी तारीफ करते हैं तो कई लोग निगेटिव कमेंट के साथ अमिताभ बच्चन की हर पोस्ट का स्वागत करते है। इस बार अमिताभ ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया कि उन्हें मुंह पर ताला लगाकर चुप बैठने की सलाह दी जाती है।

अमिताभ बच्चन ने ये मामला तब सामने लाया जब वह अपने एक फैन के सवालों के जवाब ट्विटर के जरिए दिया और ये भी कहा कि दुनिया अब विश्वास पर नहीं चलती है।


Click it and Unblock the Notifications