अमिताभ बच्चन ने कहा- मुझे रिटायर हो जाना चाहिए, बॅालीवुड छोड़ने का फैसला, फैंस के लिए झटका !
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा में अपने 50 साल का सफर पूरा कर चुके हैं। आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए पर्दे पर अमिताभ बच्चन अपनी अदायकी से हिंदी सिनेमा को मालामाल करते आयेंगे।
लेकिन इस बीच उनकी खराब तबीयत के चलते कई तरह की रिपोर्ट सामने आयी हैं। हाल ही में ऐसी खबर सामने आयी कि अमिताभ बच्चन काम से लंबा ब्रेक लेने पर विचार कर रहे हैं।

मुमकिन है कि वह लंबे समय के लिए या फिर खुद को हमेशा के लिए एक्टिंग से दूर कर लें। इस बीच अमिताभ जी ने अपने ब्लॅाग में ऐसा कुछ लिखा है जो संकेत दे रहा है कि वह अब हिंदी सिनेमा से खुद को दूर करने की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications