साल 2020 को डिलीट करके दोबारा इंस्टाल करो क्योंकि इसमें वायरस है- अमिताभ बच्चन
देश में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते लोग घरों में हैं और इस दौरान इस आपदा का जमकर सामना कर रहे हैं। लेकिन इसके बीच कुछ जोक्स और कोरोना मीम्स भी काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में लोगों के साथ साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को पढ़कर आप निश्चित ही हंसने लगेंगे। अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस और इस साल 2020 को लेकर लिखा है..
'क्या हम कृपा करके साल 2020 डिलीट करके दूसरा इंस्टाल कर सकते हैं, क्योंकि इस वर्जन में वायरस है।' अमिताभ बच्चन का ये जोक काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं।

कुछ ऐसे भी लोग है जो कि इस तरह के जोक को लेकर अमिताभ बच्चन को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव हैं ये तो सभी जानते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म शहंशाह को लेकर एक बड़ी खबर आई थी।
दरअसल इस समय शंहशाह रीमेक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है। खबर है कि इस फिल्म के रीमेक की तैयारियां काफी जोरों से चल रही हैं।
इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर तो ये हैं कि फिल्म का मुख्य किरदार खुद महानायक अमिताभ बच्चन निभाने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर साबित होने होगी।


Click it and Unblock the Notifications