एक्शन फिल्म में साथ होंगे अमिताभ-संजय दत्त
संजय दत्त और बिग बी अमिताभ बच्चन के फैन्स जो हमेशा से ही इन दो नायकों को एक साथ फिल्म में देखना चाहते हैं, वो रामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में रामू ने संजय दत्त और अमिताभ दोनों को लिया है। लेकिन आपको बता दें की पूरी फिल्म में एक भी ऐसा सीन नहीं है जिसमें दोनों साथ हों।
लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, इनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर भी है हमारे पास जी हां ये दोनों जल्द ही निर्देशक रवी कुमार की फिल्म में एक साथ काम करने वाले हैं। कहा जहा रहा है कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। निर्देशक साउथ के अच्छे निर्देशकों में से एक हैं इन्होंने कमल हसन और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी फिल्मों में काम किया है।
इससे पहले बिग बी और संजू बाबा को फिल्म हम किसी से कम नहीं में एक साथ दर्शकों ने देखा है इस फिल्म में अमिताभ की बहूरानी ऐश्वर्या राय ने भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications