सलमान पर दी अमिताभ ने सफाई कहा..बस यूं ही मिलने चला गया...

इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार सलमान खान की मुलाकात को ट्विटर पर काफी हवा मिल रही है। जिस पर ज्यादा तवज्जो ना देते हुए अमिताभ ने आज अपनी बर्थडे के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अरे भाई मैं जिस जगह अपनी फिल्म 'भूतनाथ 2' की शूटिंग कर रहा था वहीं बगल वाले सेट पर सलमान खान भी शूटिंग कर रहे थे जिसके कारण मैं इंसानियत और शिष्टाचार के चलते मिलने चला गया और उनसे हाथ मिला लिया, ऐसा करके तो मैंने कोई अपराध तो नहीं कर दिया ना। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि लोग इस बात को इतना तूल क्यों दे रहे हैं?

आपको बता दें कि 'भूतनाथ 2' की शूटिंग के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने स्टूडियो में अभिनेता सलमान खान और तब्बू से मिलकर बेहद खुश हुए थे उन्होंने सलमान से हाथ मिलाया था और हालचाल पूछा था क्योंकि सलमान नर्वस सिस्टम की समस्या से जूझ रहे हैं। सलमान ने तब्बू से भी हाय-हैलो किया था, उन्होंने दोनों सितारों के साथ फोटो भी खिंचवाई थी जो उन्होंने ट्विटर पर डाली थी जिसके बाद सलमान-अमिताभ की मुलाकात चर्चा में बनी हुई है।

मालूम हो कि बिग ने गुरुवार सुबह अपने ट्विटर पेज पर लिखा था "शूटिंग के दौरान प्यारी तब्बू और सलमान से मिला..सहयोगियों के साथ होकर हमेशा आनंद आता है। सलमान अगली मंजिल पर शूटिंग कर रहे हैं। उनसे मिला और उनके तंत्रिका रोग की पूछताछ की। उनमें सुधार है। सलमान कहते हैं कि तेजी से सुधार हो रहा है..बढ़िया।"
उनके संग फिल्म 'चीनी कम' में काम कर चुकीं तब्बू की चर्चा करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "एक नरम दिल प्यारी दोस्त।"

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के ससुर अमिताभ बच्चन और सलमान खान की मुलाकात इसलिए चर्चित हुई क्योंकि कभी ऐश के साथ सलमान के काफी करीबी रिश्ते थे लेकिन आज दोनों अजनबी हैं, बच्चन और खान परिवार में कोई संबंध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X