..................... Amitabh Bachchan said thank you to everyone for the love he received on his birthday, Tweet! Amitabh Bachchan ने जन्मदिन पर मिले प्यार को लेकर सभी को ऐसे कहा शुक्रिया - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan ने जन्मदिन पर मिले प्यार को लेकर सभी को ऐसे कहा शुक्रिया, Tweet!

amitabh bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन हाल ही में मनाया गया। इस दौरान ऐसा लगा जैसे हर तरफ वक्त थम गया है और बिग बी के जन्मदिन की ही धूम है। क्या सोशल मीडिया और क्या थिएटर्स.. अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हर जगह सेलिब्रेशन हुआ और दुनिया भर के उनके फैंस ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। इस लिस्ट में उनके करीबी और बॉलीवुड सितारों समेत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे।

अब अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन पर मिले ढेर सारे प्यार को लेकर रिएक्ट किया है और उन सभी को शुक्रिया कहा है जिन्होने उनके जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक पहुंचाया है।

अमिताभ बच्चन का कहना था कि वो सभी से निजी तौर पर शुक्रिया नहीं कह सकते हैं इसलिए वो ऐसे सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा, ''जिन लोगों ने मुझे 11 तारीख को, मेरे जन्मदिन पर अपार स्नेह और प्यार दिया है, उनके प्रति मैं अन्य सभी से परे उपायों में अपना आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी को जवाब नहीं दे सकता .. लेकिन मेरे दिल और आत्मा में सब कुछ रहता है ..।''

अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। उनके फैंस लगातार कमेंट करते हुए उनको दुआएं दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन 'ऊंचाई' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन कमाल के लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X