आरक्षण को बैन किये जाने पर भड़के अमिताभ, कहा सेंसर बोर्ड क्यों बनाया?

फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया ब्लॉग पर दी है कि कुछ राजनीति तंत्र अपनी मनमानी के चलते कला पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। जो कि सरासर गलत है। अगर सब कुछ हमारे राजनेताओं को करना है तो फिर सेसंर की क्या जरूरत है। अमिताभ ने लिखा है कि नेतागण को अपनी व्यवस्था से डर लगता है तभी तो वो इस तरह का कदम उठाते है।
वहीं यूपी में फिल्म में लगे दो महीने के बैन पर अमिताभ ने लिखा है कि क्या दो महीने बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक हो जायेगी। फिल्म से माहौल नहीं बिगड़ेगा। ये कितनी हास्यापद बात है। आपको बता दें कि फिल्म आरक्षण को आज देश भर में प्रदर्शित होना है। लेकिन देश के तीन बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसके अलावा फिल्म जहां-जहां रीलिज हो रही है वहा-वहां कांट-छांट के बाद प्रदर्शित हो रही है। प्रकाश झा की ये फिल्म शिक्षा व्वस्था की पोल खोलती है जिसमें अमिताभ एक आदर्श शिक्षक, सैफ अली खान एक दलित युवक और मनोज बाजपेयी शिक्षा के ठेकेदार के रूप में हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को बैन किये जाने से करीब 15 करोड़ का नुकसान हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











