ट्विटर पर फिर भड़के अमिताभ बच्चन, क्रिकेट की भाषा में किया मैनेजमेंट पर कटाक्ष

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से ट्विटर मैनेजमेंट से नाराज हो गए है। एक बार फिर से लगातार घटते जा रहे है उनके फॉलोवर्स के बारे में परेशान अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करते हुए मैनेजमेंट से कुछ सवाल किए है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि मेरे फॉलोवर्स आगे क्यों नहीं बढ़ रहे है आखिरकार आप इसको कैसे मैनेज करते है।

मैं लगातार इस पर एक्टिव रहता हूं उसके बाद भी ऐसा क्यों हो रहा है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि अगर एक बॉल में छक्का लगता है तो स्कोर बोर्ड नें 6 रन बढ़ने से आप कैसे रोकते है। ये कोई पहली बार नहीं जब अमिताभ बच्चन को इस तरह की शिकायत करते हुए देखा गया है।

amitabh bachchan, 102 not out, अमिताभ बच्चन, 102 नॉट आउट

अमिताभ बच्चन कहते है कि उनके अकाउंट के साथ सब कुछ सही नहीं चल रहा है। हाल ही में ये बात तब सामने आई थी जब अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स को शाहरुख खान के फॉलोवर्स ने क्रॉस कर दिया था।

इसके आगे अमिताभ बच्चन ने ट्विटर मैनेजमेंट को वेलडन कहा और साथ में तालियां बजाते हुए इमोजी भी एड किया था। इस बात से इतना तो पक्का था की अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा ट्विटर मैनेजमेंट से नाराज है और अपना गुस्सा बातों में जाहिर नही कर पा रहे।

अमिताभ बच्चन काफी चर्चा में रहते है और लगातार सोशल मीडिया के साथ साथ टीवी पर भी नजर आते रहते है। बता दे कि उनकी फिल्म 102 नॉट आउट 4 मई को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का रिव्युव काफी अच्छा आ रहा है।

फिल्म में आपको काफी समय के बाद ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन धमाल मचाते हुए नजर आने वाले है। फिल्म दोनो लोगों ने काफी बुढ्ढे आदमी का रोल किया है जिसमें अमिताभ बच्चन ने ऋषि के कपूर के पिता का रोल किया है।

फिल्म में 102 के अमिताभ बच्चन काफी अच्छी और मस्ती वाली जिंदगी जीते है पर ऋषि कपूर काफी परेशान रहते है। फिलहाल फिल्म के रिलज होने के बाद पता चलेगा कि इस फिल्म को लोगों का कितना प्यार मिलता है।

इसके बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज होगी जो कि काफी बड़ी फिल्म है। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इस फिल्म का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे है देखना है फिल्म लोगो को कितना ज्यादा इंप्रेस कर पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X