#CastAlert: 8 साल बाद धमाकेदार पार्ट 3...सुलतान के बाद ये तो होना ही था!
अमिताभ बच्चन स्टारर सरकार के सीक्वल की तैयारी हो चुकी है। सरकार 3 की कास्टिंग ज़बर्दस्त है और रामगोपाल वर्मा फिर से शायद धमाका करने वाले हैं।
रामगोपाल वर्मा सरकार 3 की तैयारी में ज़ोर शोर से जुट गए हैं और माना जा रहा है कि फिल्म की कास्ट लगभग फाइनल हो गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ इस बार अर्जुन रामपाल और सुनील शेट्टी के होने की खबरें काफी समय से थीं।
अब खबर है कि फिल्म में अमित साध अमिताभ बच्चन के पोते के रोल में नज़र आएंगे। गौरतलब है कि काई पो छे से धमाकेदार शुरूआत करने के बाद अमित साध को सुलतान ने काफी पहचान दिला दी।

और अब वो अपने करियर को बिल्कुल सही दिशा देने में लग गए हैं। अमित साध का किरदार फिल्म में अमिताभ बच्चन के पैरेलल होगा। और माना जा रहा है कि इस बार भी ये किरदार ठाकरे परिवार से प्रभावित दिखेंगे।
[#FinalCast: दीवाली 2017 का धमाका शानदार होगा....कोई शक?]
फिल्म में अमित साध के अलावा जैकी श्रॉफ और यामी गौतम के होने की भी खबरें हैं। हालांकि अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए सब इन खबरों को केवल अटकलें मान रहे हैं।
गौरतलब है कि सरकार, हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जा सकती है। वहीं फिल्म का सीक्वल सरकार राज भी लोगों को काफी पसंद आया था।
[मेरी फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म होगी...बाहुबली से भी बड़ी - अजय देवगन]
ऐसे में देखना ही कि फिल्म का तीसरा पार्ट, सरकार को हिट सीरीज़ फिल्मों की श्रेणी में डाल पाता है या नहीं।जानिए, बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइज़ी फिल्में -
हाउसफुल
हाउसफुल सीरीज़ भले ही दिमाग वाले फैन्स को ना पसंद आई हो लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई की है और अपनी टार्गेट ऑडियंस को काफी पसंद आई थी।
धूम
बॉलीवुड की सबसे हिट सीरीज़ रही है धूम। फिल्म के तीनों ही पार्ट कमाई के मामले में सुपरहिट थे। वहीं अब चौथे में सलमान खान के आने के बाद जाने क्या होगा।
गोलमाल
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल सीरीज़ भी कॉमेडी फ्लेवर की बेहतरीन फिल्में हैं। अब फिल्म के चौथे पार्ट की तैयारी चल रही है।
कृष
कोई मिल गया से कृष तक ऋतिक रोशन की ये सीरीज़ बॉलीवुड की बेस्ट सुपरहीरो सीरीज़ है और शायद यही वजह है कि ऋतिक रोशन बच्चों के भी फेवरिट हैं।
रेस सीरीज़
रेस की दोनों फिल्में सुपरहिट थी और अब तीसरे पार्ट के लिए सलमान खान के विलेन बनने की चर्चा ज़ोरों पर है।
हेट स्टोरी
हेट स्टोरी 3 और 2 की धमाकेदार सफलता से ये तो तय है कि लोग इस तरह की फिल्में भी पसंद करते हैं। हालांकि इन फिल्मों की बोल्डनेस की कोई लिमिट नहीं थी।
डॉन
शाहरूख खान स्टारर डॉन का तीसरा पार्ट बनने वाला है और बाकी दोनों पार्ट को फैन्स ने बहुत पसंद किया है। पहली फिल्म अमिताभ बच्चन की डॉन का रीमेक थी।
वेलकम
फिल्म के दोनों पार्ट लोगों को काफी पसंद आए। दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस किया था फिर भी फिल्म ने लगभग 99 करोड़ की कमाई की।
दबंग
फिल्म के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं और अब तीसरे की तैयारी चल रही है। देखना है कि इस बार चुलबुल पांडे क्या एडवेंचर करते हैं।
राज़
इमरान हाशमी के ये सीरीज़ कैसी भी हो, लेकिन इमरान हाशमी फैन्स इसे देखते ज़रूर हैं। राज़ रीबूट के कलेक्शन ने तो साबित कर दिया कि बॉलीवुड में इमरान हाशमी के बहुत ही ज़्यादा वफादार फैन्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications






















