..................... Amitabh bachchan's promo of kaun banega crorepati - Hindi Filmibeat

रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो, इमोशनल हो जाएंगे आप

By Salman

अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति का इंतजार कर रहे लोगों को बता दें कि काफी जल्दी ये प्रोग्राम आपको घर में दस्तक देने वाला है। बता दें कि इस साल के सबसे बड़े शो की वापसी होने जा रही है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अपने सीजन 1 से लेकर सीजन 10 तक यह टीवी का एकमात्र ऐसा शो रहा है जिसने टीआरपी पर धूम मचा रखी है। बता दें कि इसके एक के बाद एक नए प्रोमो आ रहे है और इस बार इसका अंदाज काफी ज्यादा अलग लग रहा है।

हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति का एक और प्रोमो रिलीज हुआ है जिसको देखकर आप थोड़ा इमोशनल हो सकते है पर आपको उतनी ही ताकत और आत्मविश्वास भी मिल सकता है।

amitabh bachchan, kaun banega crorepati, अमिताभ बच्चन, कौन बनेगा करोड़पति

बता दें कि इस प्रोमो में एक टैक्सी ड्राइवर जो कि एक बेटे का पिता है..बेटे के लिए उसका संघर्ष दिखाया गया है। वो कई मुश्किलों का सामना करता है और दिन में गाड़ी और रात में टैक्सी चलाकर बेटे को पढ़ाता है लेकिन बेटे का सपना तो डॉक्टर या एंजीनियर बनने का है।

इसी सपने को साकार करने के लिए केबीसी के हॉट सीट पर पहुंच चुके ड्राइवर पिता के इस प्रोमो ने काफी कुछ कह दिया है।

आप भी देखिए ये प्रोमो जो आपको कभी हिम्मत ना हारने की सीख देने के साथ ऐसे लाखों पिताओं के समर्पित है जो कि अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X