अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म का मज़ेदार नाम - क ख ग घ नंगा
अमिताभ बच्चन के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है। और अब अगर सब कुछ ठीक रहा तो उनकी अगली फिल्म का नाम होगा क ख ग घ नंगा। दरअसल, अमिताभ बच्चन के भूतनाथ डायरेक्टर विवेक शर्मा इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।
विवेक शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो इस फिल्म पर तेज़ी से काम कर रहे हैं और उन्होंने अमिताभ बच्चन से इस बारे में बात भी कर ली है।

विवेक ने बताया कि मैंने (दादा) से सारी बातें कर ली हैं। ये फिल्म एक बहुत ही प्यारी कॉमेडी फिल्म है लेकिन इसमें शानदार फैमिली एंगल भी है। फिल्म में कुछ बच्चे भी होंगे। मैं बस इस समय नर्वस हूं और काम कर रहा हूं।
विवेक ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 2020 के मध्य में लॉन्च हो सकती है। फिलहाल तो अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र, चेहरे, झुंड और गुलाबो सिताबो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
amitabh bachchan ka kha ga gha nanga vivek sharma bhootnath अमिताभ बच्चन क ख ग घ नंगा विवेक शर्मा भूतनाथ


Click it and Unblock the Notifications