मर्द फिल्म के इस विलेन ने कोरोना वायरस को हराया- ब्राजील में डैन धनोआ थे क्वारंटीन
अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द में विलेन का धमाकेदार किरदार निभाने वाले डैन धनोआ को लेकर एक खबर आ रही है कि उन्होने कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी को हरा दिया है। खबरों की माने तो डैन को कोविड-19 वायरस हुआ था उस वक्स वो ब्राजील में थे। लेकिन अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। इस खबर के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर ये है कि डैन ने कोविड-19 से जंग जीत ली है और अभी वो एक होटल में क्वारंटीन हैं।
बता दें कि आपने उनकी कई फिल्में जरूर देखी होगीं लेकिन उनका नाम नहीं सुना होगा। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द में उनको एक विलेन के तौर पर देखा गया था। डैन धनोआ ने काफी पहले एक्टिंग इंडस्ट्री छोड़ दी थी और वो शिप में सेलर थे।

हाल ही में डैन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन सब बातों का खुलासा किया था। डैन ने कहा कि वो बाहर सफर करते रहते हैं निश्चित ही कोई वेंडर ग्रसित होगा जिससे वो पूरे में फैल गया।
उन्होने कहा कि उनके हॉस्पिटलाइज्ड होने के बाद करीब 18-20 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होने ये भी कहा कि मेरे घर में मेरी मां जोकि 94 साल की हैं और भी कई लोग बूढ़े हैं..
इसलिए वो घर वापस नहीं जाना चाहते थे। उनका इंतजार उनकी पत्नी काफी समय से कर रही थी। अब अब जब 17 अप्रैल को उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी तो वो राहत की सांस ले रहे हैँ। गौरतलब है कि वो अब परिवार के पास वापस लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











