लॉकडाउन में रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की फिल्म- 1 मई को 'एबी एनी सीडी' का धमाका

लॉकडाउन के दौरान लगातार फिल्मों की रिलीज टाली जा रही थी और ऐसे में आपको एक ऐसी खबर मिले कि कोई फिल्म रिलीज की जा रही है तो आपको झटका लगना लाजमी है। वो भी महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म.. खुश हो गए ना? जी हां एक 1 मई को अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी एनी सीडी' रिलीज हो रही है लेकिन ये डिजिटल फ्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अगर आपने ये सोच लिया था कि फिल्म का आनंद सिनेमाघर में जाकर उठाने को मिलेगा तो आपको उसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

अमिताभ बच्चन की फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को अक्षय बरदापुरकर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका निर्देशन मिलिंद लेले ने किया है।

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

वहीं इसमें एक्टर विक्रम गोखले ने अभिनय किया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते देश के सभी पब्लिक प्लेस को मिलाकर सिनेमाघर भी बंद कर दिए गए थे। यही कारण है कि इस समय डिजिटल मीडिया ही एक मात्र साधन बना हुआ है।

अब इस फिल्म 1 मई को लेबर डे और महाराष्ट्र डे पर रिलीज करने को लेकर फैसला किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय ने कहा, 'प्रजेंट सिच्युएशन को देखते हुए पब्लिक सेफ्टी और हेल्थ सबसे जरूरी चीजे हैं।

इसलिए इस खूबसूरत फिल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया जा रहा है। फिलहाल इस मुश्किल के दौर में बिग बी के फैंस को कुछ राहत की सांस और मनोरंजन का बहाना तो मिलेगा ही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X