पोस्टपोन हुई अमिताभ बच्चन की झुंड, सितंबर में होनी थी रिलीज़
अमिताभ बच्चन सितंबर में नागराज मंजुले की फिल्म झुंड के साथ परदे पर नज़र आने वाले थे लेकिन खबर है कि अब ये फिल्म अक्टूबर तक के लिए पोस्टपोन हो चुकी है। हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल तय नहीं की गई है। इस फिल्म के साथ नागराज मंजुले अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक फुटबॉल कोट की भूमिका में नज़र आएंगे।
फिल्म की शूटिंग, पिछले ही साल नागपुर में शुरू होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद फिल्म टल गई थी और अब जाकर फिल्म ने तेज़ी पकड़ी है। ये सैराट निर्देशक नागराज मंजुले का हिंदी डेब्यू होगा। झुंड एक ऐसे आदमी की कहानी है जो मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे जो झुंड में बस हर काम करते हैं, उन्हें जीवन में एक नई दिशा देता है। अमिताभ बच्चन ये काम बखूबी निभा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











