झुंड: अमिताभ बच्चन को मिली एक और फिल्म, निभाएंगे रिटायर्ड फुटबॉल प्लेयर का किरदार
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र के बाद एक और फिल्म के लिए चर्चा में चल रहे है। बता दें कि निर्माता भूषण कुमार की फिल्म झुंड में अब अमिताभ बच्चन का नाम शामिल हो चुका है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में एक खिलाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म मे अभिनय करेंगे जो एक स्लम एरिया में खेल का ऐसा आंदोलन शुरु करता है।
जो असाधारण बात होती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन खेल शिक्षक पद से सेवा निवृत्त हो चुके विजय बर्से की भूमिका निभाएंगे जो कि नागपुर के एक कॉलेज में कार्यरत थे। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले कर रहे है।

गौरतलब हो कि फिल्म में विजय बर्से का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन फुटबॉल खेलते हुए नजर आने वाले है क्योंकि विजय बर्से एक फुटबॉल प्लेयर है।
बता दें कि इस फिल्म को बनाने का विचार काफी समय से चल रहा था पर अमिताभ बच्चन इस फिल्म से हाल ही में जुड़े है क्योंकि अभी तक इस फिल्म के लिए लीड रोल की आवश्यकता थी।
पता चला है कि फिल्म काफी जल्दी फ्लोर पर आ जाएगी और इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी गई है। अमिताभ बच्चन की बात करें तो वो इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में है और फिल्म की शूटिंग चल रही है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाली है। हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट रिलीज हुई थी जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आई थी।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर भी नजर आए थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन एक के बाद एक फिल्म करते ही जा रहे है।
स समय अमिताभ बच्चन के हाथ में काफी बड़ी फिल्में है जिनमे से एक ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है जिसकी शूटिंग मे वो इस समय काफी व्यस्त है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आमिर खान और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।
फिलहाल फिल्म झुंड एक अच्छी फिल्म साबित होने वाली है इसमें कोई दो राय नहीं है क्योंकि फिल्म काफी दिलचस्प कहानी पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications
