..................... अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की खुली पोल Amitabh Bachchan's granddaughter Navya Naveli Nandi spotted at airport with Siddhant Chaturvedi - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की खुली पोल, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

navya naveli nanda, siddhant chaturvedi

नव्या नवेली नंदा जो कि अमिताभ बच्चन की नातिन हैं, वो अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकन कुछ समय से लगातार उनका नाम सिद्धांत चतुर्वेदी से जुड़ रहा है। हालांकि दोनों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसको लेकर नहीं आया है।

लेकिन अब जो वीडियो सामने आ रहा है वो आपको चौकाने के लिए काफी है। जी हां, इस वीडियो में सिद्धांत और नव्या को एक साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और लिखा है,

''सरप्राइज कर दिया आपने, आम तौर पर हम डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर नहीं होते हैं लेकिन आज हमने रूमर्ड कपल को स्पॉट किया।'' फिर क्या था दोनों की चोरी अब पकड़ी गई है और इस वीडियो पर लोग इतने कमेंट्स कर रहे हैं कि वो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। एक ने लिखा, ''टाइम आएगा वाले ने बड़ा हाथ मारा है।''

एक ने लिखा, ''पकड़ा गया बंदा गर्लफ्रेंड के साथ देख के ही पता चल रहा है ये सरप्राइज इनको एकदम अच्छा नही लगा होगा।'' जबकि एक ने लिखा, ''अच्छी जोड़ी है।'' इस तरह से लोग मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ समय पहले सिद्धांत ने इस खबर को पूरी तरह से नकार दिया था।

कुछ वक्त पहले जब करण जौहर के शो में सिद्धांत पहुंचे थे.. तो करण ने उनसे पूछा था कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं? जिस पर सिद्धांत ने जवाब दिया था कि फिलहाल मैं सिर्फ काम के साथ कमिटिड हूं। इस पर उनके साथ आए ईशान खट्टर ने बीच में चिढ़ाते हुए कहा था, "अरे इनसे पूछो कि आनंदा कौन है?" इस पर सिद्धांत तुरंत कहते हैं कि नहीं यार मैं सिंगल हूं.. हालांकि अब उनकी चोरी पकड़ी गई है और लोग इसी वजह से उनको चिढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X