अमिताभ बच्चन बढ़ती उम्र से हुए परेशान- तमिल फिल्म के लुक के साथ साझा किया दुख
Recommended Video

महानायक अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में हैं लेकिन उन्होने काम करना बंद नहीं किया है। वो आज भी इतना काम करते हैं जो कि कोई नौजवान भी नहीं कर सकता है। लेकिन अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी बढ़ती उम्र को लेकर अफसोस जाहिर किया है। उनका कहना है कि.."ढलती उम्र के साथ एक चीज़ का अफ़सोस हमेशा रहता है की 'तू' , बुलाने वाले कम होते जाते है।" गौरतलब है कि इस लाइन को अमिताभ बच्चन ने कुछ फोटोज के साथ शेयर किया है।
दरअसल ये लुक अमिताभ बच्चन की तमिल फिल्म का है जो कि वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन इस साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं और उनका लुक भी काफी ज्यादा दमदार लग रहा है।

उम्र की बात करें तो इस समय अमिताभ बच्चन 76 साल के हो चुके हैं और आज भी उतनी ही एनर्जी के साथ काम कर रहें हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बदला रिलीज हुई थी और उसने बॉक्स ऑफिस में धमाका कर दिया था।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू नजर आईं थीँ। अमिताभ बच्चन इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं और जल्दी ही इस फिल्म को लेकर धमाका होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications