अग्निपथ और डॉन के बाद एक और तगड़ी खबर? अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का बनेगा रीमेक!
सदी के महानायक के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्मों को लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की चर्चा रहती हैं। वो इस समय अपनी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में छाए हैं लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी शानदार है। डॉन और अग्निपथ के बाद अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म का रीमेक हिंदी सिनेमा में बनने जा रहा है जिसकी चर्चा काफी तेजी से हो रही है।
खबर है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म शक्ति जिसमें दिलीप कुमार भी नजर आए थे इस फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन काफी जल्दी फिल्म से जुड़ी डिटेल्स सामने आ सकती है। इसके पहले अग्निपथ में सुपस्टार ऋतिक रोशन और डॉन फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान ने काफी तगड़ा धमाका किया था। ये भी खबरें आती रहीं हैं कि फिल्म शहंशाह का रीमेक भी बनने वाला है।
आईफा 2013 के दौरान शाहरुख खान के व्यवहार से दुखी थे सुशांत सिंह- जिम ट्रेनर ने किया खुलासा


Click it and Unblock the Notifications