अमिताभ बच्चन की फिल्म अजूबा के 30 साल हु्ए पूरे, महानायक ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि उनकी लगभग सभी फिल्में आज भी देखी जाती हैं जिनको लेकर आज भी फैंस काफी खुश रहते हैं। इस समय ऐसी ही एक फिल्म चर्चा में है जो कि रिलीज होने के बाद काफी पसंद की गई थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म अजूबा की जिसने 30 साल पूरे किए हैं। 30 पहले रिलीज हुई इस फिल्म में दिवंगत कलाकार ऋषि कपूर भी नजर आए थे।
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने इस दौरान कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया था। इस फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट किया और इस फिल्म को याद किया है। अमिताभ बच्चन ने अजूबा का एक पोस्टर साझा किया है।

उन्होने लिखा है कि.. 'अजूबा के 30 साल, साल गुजरते रहे, सुख की कुछ दुख की, साथी चले गए। यादें भर रह गईं।' अमिताभ बच्चन शायद इस पोस्ट में ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं और उन्होने बिना नाम लिए ये पोस्ट लिखा है।
उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। इस फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय महानायक अपनी फिल्म झुंड और ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं।
इसके अलावा इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे का हिस्सा भी वो बनेंगे। कोरोना काल के कारण लगातार उनकी फिल्मों की रिलीज टल रही है।


Click it and Unblock the Notifications