भोपाल की गलियों में चाट खाती दिखीं अमिताभ बच्चन की ये लाडली, तस्वीरें हुईं वायरल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैँ। नव्या फिलहाल फिल्मों में काम नहीं करती हैं लेकिन फिर भी वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रहीं हैँ। जी हां, नव्या इन तस्वीरों में चाट का आनंद लेतीं नजर आ रहीं हैं लेकिन इसकी खास बात ये है कि वो किसी फाइव स्टार होटल में नहीं है।
दरअसल नव्या नवेली नंदा ने स्ट्रीट फूड का आनंद लिया और भोपाल की गलियों से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। नव्या ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और लिखा है, ''भोपाल।''
इसके साथ उन्होने हार्ट इमोजी भी बनाई है। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं इसपर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं और अनन्या पांडे ने रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी साझा की है। इसके अलावा नव्या की मां श्वेता बच्चन ने उनका नाम लिखते हुए रिएक्शन दिया है।
नव्या ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें आप देख सकते हैं कि वो स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहीं हैं और इसके साथ साथ उन्होने वहां बाल भी कटवाए। नव्या ने एक महिला की तस्वीर भी साझा की जो कि स्ट्रीट फूड की दुकान पर नजर आ रही है।
फैंस को भी इन तस्वीरों पर काफी प्यार आ रहा है। एक फैन ने लिखा है, ''ये सच में एक सच्ची लड़की है।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''जोशी जी की दुकान के दही भल्ले जरूर खाना।'' एक ने लिखा, ''नव्या आप सच में प्यारे बच्चे हो।'' इस तरह के कुछ शानदार कमेंट्स काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











