..................... Amitabh Bachchan's car driven by Salman Khan, seized by Karnataka transport department | अमिताभ बच्चन की कार चला रहे थे 'सलमान खान', पुलिस ने पकड़ा, कार की ज़ब्त - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड कार चला रहे थे 'सलमान खान', पुलिस ने पकड़ा, कार की ज़ब्त

पिछले दिनों एक दिलचस्प घटना सामने आई है। कर्नाटक ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने रविवार को यूबी सिटी के पास एक विशेष छापेमारी में अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा इस्तेमाल की गई रॉल्स-रॉयस फैंटम सहित सात लग्जरी कारों को जब्त किया है। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन का गाड़ी को जो शख्स चला रहा था, उसका नाम सलमान खान बताया जा रहा है।

पुलिस ने इस विशेष अभियान में 7 कारों को जब्त किया है, जिनमें रॉल्स रॉयस फैंटम, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक, जगुआर एक्सजे एल, फरारी, ऑडी, आर8, पोर्शे और कुछ अन्य शामिल हैं। जब पुलिस को बताया गया कि रॉल्स-रॉयस फैंटम अमिताभ बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड है तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ।

Salman Khan- Amitabh Bachchan

गाड़ी के वर्तमान मालिक और उमराह डेवलपर्स के मालिक बाबू ने कहा कि, "मैंने अभिनेता अमिताभ बच्चन को 6 करोड़ रुपये देकर इस रोल्स रॉयस को खरीदा है। मैंने पुरानी गाड़ी खरीदी है जो कि साल 2019 में अभिनेता के नाम पर थी। मैंने पंजीकरण के लिए नाम बदलने का आवेदन किया है लेकिन किसी कारण से ऐसा हो नहीं पाया.."

परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र होल्कर ने बताया कि सही दस्तावेज नहीं होने के कारण रोल्स रॉयस कार को जब्त कर लिया गया। वहीं, एक और बेहद दिलचस्प बात ये है कि जिस वक्त कार को जब्त किया गया उसे जो ड्राइवर चला रहा था उसका नाम सलमान खान है।

सूत्रों के अनुसार, व्हाइट कलर की रॉल्स-रॉयस फैंटम बिग बी को फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने 2007 में उनकी फिल्म 'एकलव्य' के दौरान उपहार में दिया था। बाद में, बच्चन ने कथित तौर पर इसे उमराह डेवलपर्स के यूसुफ शरीफ उर्फ डी बाबू को बेच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X