अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा सील, BMC ने लगाया कोरोना मरीज़ों का नोटिस
अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा सील कर दिया गया है और BMC ने बंगले के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है कि इस घर में प्रवेश मना है, यहां कोरोना के मरीज़ पाए गए हैं। जहां पूरा बंगला सैनिटाइज़ किया जा रहा है वहीं पूरी सड़क को सील कर कंटेनमेंट ज़ोन बना दिया गया है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कल शाम में ही कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे और कल ही उनकी रिपोर्ट आई।

माना जा रहा है कि दोनों को हल्का बुखार था और इसलिए दोनों को भर्ती करवा कर उनका टेस्ट करवाया गया। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने खुद ये जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।
वहीं डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दोनों के ही लक्षण बेहद कम है और दोनों ही जल्दी ही ठीक होकर घर लौट आएंगे। अभी भी दोनों की ही हालत ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications
