अमिताभ के जश्न में डॉक्टर के मना करने के बावजूद शामिल हुए थे यश जी

अमिताभ ने लिखा "मैंने उन्हें आखिरी बार जैसा की आप मेरे द्वारा पोस्ट की गयी तस्वीरों में देख सकते हैं अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान देखा था उस वक़्त भी उनकी तबियत खराब थी और डोक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बावजूद वो मेरे जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए और मेरे जन्मदिन में शामिल होने के अपने वादे को निभाया। डिनर के दौरान वो उन चार लोगों में शामिल थे जिहोने उस रात स्पीच दी थी। उनके वो शब्द अभी भी मेरे कानों में गूंज रहे हैं। उन्होंने मेरे काम की हमेशा तारीफ की लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने जिस बात को सराहा वो था की मैं एक अच्छा बेटा और एक अच्छा इंसान हूँ।"
अमिताभ ने आगे लिखा "पब्लिक समारोह में वो उनकी आखिरी स्पीच और उपस्थिति थी। कल उनके अंतिम संस्कार के पहले की आखिरी तस्वीर लोग देखेंगे, वो तस्वीरें जिनके बारें में वो कभी नहीं जान पाएँगे। उनके जाने के बाद अब हमारे साथ जो हमेशा रहेंगी वो है उन की रचनात्मकता, उनके भाव, उनकी कविता, उनकी फ़िल्में और सबसे बढ़कर उनकी मानवता।"
यश चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई स्थित पवनहंस श्मशान घाट में हुआ। उनके अंतिम संस्कार में ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ, शाहरुख़ खान आदि मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications