बिग बी के पास ओबामा से ज़्यादा और भी ज़रूरी काम हैं

वो कहते हैं ना कि ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा उस चीज़ को अहमियत देनी चाहिए जो आपके जीने की वजह है, जो आपको रोटी,कपड़ा और मकान देती है। जो आपकी कला को आपका नाम देती है। और इस बात का अहसास बिग बी अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर दिलाया है कि उनके पास जो कुछ भी है उनकी मेहनत का है और जो भी कुछ होगा वो भी अपनी मेहनत का ही होगा।

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा चीफ गेस्ट के तौर पर आ रहे है। और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी न्योता भेजा गया है। लेकिन लगता है कि अमिताभ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

शमिताभ के प्रवक्ता के मुताबिक बिग बी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। एक सूत्र से जानकारी मिली है, पहले वो 26 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजी हो गए थे लेकिन अब उन्हें अपनी आने वाली फिल्म शमिताभ के एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने जाना है इसलिए शायद वो दिल्ली नहीं आ पाएंगे और ओबामा से नहीं मिल पाएंगे।
ALSO READ: EVERGREEN: दीपिका, सोनम, कैट के साथ रोमांस करना चाहते हैं बिग बी!

बताया जा रहा है कि बिग बी को गणतंत्र दिवस का निमंत्रण मिलने के काफी बाद प्रमोशन की तारीख तय की गई। काफी कोशिशों के बाद भी बिग बी अपने डेट्स में फेर-बदल नहीं कर पाए। एक अन्य सूत्र ने कहा, वो पहले ही प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। हालांकि वो 26 जनवरी को भारत में ही होंगे लेकिन उनके लिए एक ही दिन में एक शहर से दूसरे शहर आना जाना मुमकिन नहीं होगा।
ALSO SEE: बिग बी के टॉप 10 ट्वीट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X