पूरे 22 साल बाद पर्दे पर अमिताभ-ऋषि!
एक सदी का महानायक है तो एक सदी का सदाबहार हीरो.. दोनों ही सितारों ने सिने दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है लेकिन पिछले काफी समय से दोनों ने साथ काम नहीं किया। आप नहीं समझे कि हम किनकी बात कर रहे हैं।
तो हम बात कर रहे हैं अभिनेता अमिताभ बच्चन की और ऋषि कपूर की. जिन्होंने साथ में अमर अकबर एंथोनी जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया था जिसमें ऋषि कपूर अमिताभ के छोटे भाई बने थे। इस फिल्म को लोग आज भी टीवी पर बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
कुछ हालात और कुछ व्यस्तता के चलते दोनों सितारों ने फिर साथ में काम नहीं किया लेकिन हो सकता है कि 22 साल बाद दोनों सितारे एक साथ फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयें।
क्योंकि ऐसी खबर है कि लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा 'मेहरून्निसा' नाम की एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए वह अमिताभ और ऋषि को साइन करना चाहते हैं। खबर तो यह भी कि इस फिल्म का निर्माण अमिताभ की प्रोडक्शन कंपनी एबी कार्प ही करेगी, हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की अभिनेत्री सुधीर मिश्रा की फेवरट चित्रांगदा सिंह ही होंगी।
सबसे खास बात इस फिल्म के लिए यह है कि इस फिल्म की शूटिंग सुधीर मिश्रा लखनऊ में करना चाहते हैं जो कि अमिताभ के लिए काफी खास होगा क्योंकि उनका पैतृक घर तो उत्तर प्रदेश ही है। फिल्म लखनऊ के मिजाज पर ही आधारित है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो जायेगी।
मालूम हो कि अमिताभ और ऋषि की जोड़ी अंतिम बार 1991 में फिल्म अजूबा में एक साथ नजर आयी थी। दोनों सितारों ने साथ में अमर अकबर एंथोनी, नसीब, कुली और कभी-कभी में काम किया था। इनमें से अजूबा को छोड़कर हर फिल्म ब्लॉकब्लास्टर है।


Click it and Unblock the Notifications