पहले #FirstLook हुआ लीक...पर अब दो सुपरस्टार्स ने शुरू कर दी है शूटिंग!
हाल ही में अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर की एक और फिल्म 102 नॉट आउट का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया जो कि लीक किया गया था। लेकिन अब दोनों स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग शूरू कर दी है।
हाल ही में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 102 नॉट आउट का पहला लुक जारी कर दिया गया था। बाद में अमिताभ बच्चन ने गुस्से में एक पोस्ट शेयर किया जहां उन्होंने असली तस्वीर डाली और कहा कि पुरानी तस्वीर स्क्रीन टेस्ट से लीक की गई है।
बहरहाल, अब दोनों एक्टर्स ने फिलं्म खी शूटिंग शुरू कर दी है और दोनों एक साथ 30 साल बाद स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं। हालांकि दोनों ही अपने ज़माने की सुपरहिट जो़ड़ी थी।

ओह माय गॉड डायरेक्टर उमेश शुक्ला अपनी फिल्म ऑल इज़ वेल के फ्लॉप होने के बाद, अब एक नए सिरे से नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं। 102 नॉट आउट नाम की इस फिल्म के लिए उमेश शुक्ला ने एक साथ ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया है।
[#AlsoRead: वाट्सऐप पर ग्रुप चैट करते अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर]
ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कुली, अमर अकबर एंथनी, नसीब और कभी कभी जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। वो अमिताभ बच्चन के छोटे भाई बनकर बेस्ट लगते थे। अब 102 नॉट आउट में ऋषि कपूर 102 साल के अमिताभ बच्चन के 75 साल के बेटे बने हैं।
इस फिल्म का ये लुक शानदार लग रहा है। वैसे जानिए, किन किन एक्टर्स ने अपने लुक के साथ किया है शानदार एक्सपेरिमेंट -


Click it and Unblock the Notifications