इस दिन रिलीज होगी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की 102 नॉट आउट
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की अगली फिल्म 102 नॉट आउट की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है।
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की अगली फिल्म 102 नॉट आउट के पहले लुक के रिलीज होने के साथ ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हर किसी को फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अच्छा लगा। अब आपको लेटेस्ट खबर बता दें कि अमिताभ और ऋषि कपूर स्टारर 102 नॉट आउट की भी रिलीज डेट आ गई है।
[सेट पर लगी आग.. कूदकर बचाई हीरोइन की जान..हो गई शादी !]
जी हां फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन एक 102 साल के व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं ऋषि कपूर 67 वर्षीय उनके बेटे के किरदार में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन और ऋषि पूर लगभग 28 सालों बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने दी। फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक की भी काफी तारीफ की गई थी और लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं अमिताभ बच्चन फिलहाल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग की वजह से माल्टा में हैं। फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने इससे पहले अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ OMG जैसी फिल्म बनाकर काफी तारीफें लूटीं हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जो दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का रिकॉर्ड बनाना चाहता है। जो फिलहाल किसी चीनी के नाम है।


Click it and Unblock the Notifications