अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने बनाया ऐसा पाउट, सेल्फी वाला video हो गया वायरल
Recommended Video

इस समय अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। जीं हां दोनो ने एक साथ कई सालों के बाद एक फिल्म की है जिसकी नाम है 102 नॉट आउट। हाल ही में दोनो की एक मस्ती भरी फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर पाउट बनाकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे है।
बता दे कि इसकी शुरुआत करीना कपूर खान और करण जौहर ने की थी जिसको आगे बढ़ाते हुए दोनो लीजेंड्री एक्टर्स ने एक वीडियो पाउट बनाकर सेल्फी लेते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के शेयर होते ही ये सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

वीडियो में दोनो सुपरस्टार आपस में बात कर रहे है और कह रहे है कि आज हम एक सेल्फी लेगें और इस समय युवाओं में जो ट्रेंड चल रहा है वो पाउट का ट्रेंड है। उसके बाद दोनो पाउट बनाते है और सेल्फी लेते है।
बता दें कि दोनो सुपरस्टार फिल्म 102 नॉट आउट की प्रमोशन के दौरान आए हुए थे जब दोनो ने ये मस्ती भरी फोटो और वीडियो ली। बता दें कि करीना और करण जौहर ने एक पाउट क्लब नाम का क्लब शुरु किया है जिसमे पाउट बनाकर सेल्फी लेने का ट्रेंड है।
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर काफी समय के बाद फिल्म में एक बार फिर से साथ में धमाल मचा रहे है और इस फिल्म का ट्रेलर भी वायरल हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन 102 साल के बूढे और ऋषि कपूर 75 साल के दिखाए है। इस फिल्म में ऋषि ने अमिताभ के बेटे का रोल किया है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे बूढ़े पर निर्भर है जो कि काफी मस्त और चिंता फिक्र से काफी दूर रहता है। इसके अलावा उनका बेटा जो कि 75 साल का वो काफी चिंता में रहता है।
बाप-बेटे की नोक झोंक की कहानी है 102 नॉट आउट। इसके अलावा इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज कर दिया गया है जिसका नाम बडुम्बा सॉंग है।
इस गाने के रिलीज होने के बाद से लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। गाने में दोनो सुपरस्टार काफी ज्यादा मस्ती करते नजर आ रहे है।
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और ये फिल्म 4 मई को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications