अमिताभ बच्चन ने बताया अच्छे मूड में क्या खास करती हैं जया बच्चन, बताते हुए शरमा गए बिग बी

अमिताभ बच्चन अक्सर 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपने परिवार से जुड़े राज शेयर कर देते हैं। कई बार तो वो अपने घर के सदस्यों की पोल-खोल भी कर चुके हैं तो वहीं कई बार वो परिवार के खास पलों को भी शो में आए प्रतिभागियों को बताते हैं। ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर किया है। अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है कि, जब जया बच्चन अच्छे और रोमांटिक मूड में होती हैं तो क्या करती हैं।
'कौन बनेगा करोड़पति' का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने सामने बैठे कंटेस्टेंट से मजेदार अंदाज में कई सवाल पूछते नजर आते हैं। वो पूछते हैं कि, क्या वो अपनी पत्नी के लिए कुक बन सकते हैं? इसके जवाब में प्रतिभागी उन्हें बताते हैं कि, उनकी पत्नी के किचन में किसी को भी एंट्री नहीं मिलती है।
वो साथ ही अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि, कैसे उनकी पत्नी उनके लिए लव नोट्स लिखकर लंच में भेजती हैं। वहीं, केबीसी के प्रतिभागी अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि, क्या जया बच्चन उनके लिए लव नोट्स भेजती हैं। इस पर अमिताभ बच्चन पहले हंसते हैं फिर मजेदार जवाब भी देते हैं।
अमिताभ बच्चन प्रतिभागी से कहते हैं- 'सर चिट्ठी नहीं मिलती है पर जिस दिन थोड़ा सा प्रेम-वेम हो उस दिन बहुत प्यार से जो चीज हमको अच्छी लगती हो वो अपने हाथ से हमारे मुंह में डाल देती हैं।' अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर दर्शक भी हंसकर तालियां बजाने लगते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 1973 में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











