आखिर क्यों अमिताभ बच्चन फैन्स से नंगे पैर करते हैं मुलाक़ात, बिग बी का चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को महानायक की उपाधि दी गई है। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में हर किसी का दिल जीता और साथ ही साथ वह अपनी परंपराओं के लिए भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार बना रहता है और आपको बता दें कि वह अपने घर जलसा के बाहर खड़े होकर सभी फैन्स से रूबरू भी होते हैं। उन्होंने अपने फैंस का हमेशा से ही सम्मान किया। वह हर रविवार को अपने घर के बाहर खड़े होते हैं और फैन्स से मुलाकात भी करते हैं।
अमिताभ अपने घर के बाहर फैन्स से मिलते हैं नंगे पैर
बिग बी हमेशा से ही जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलने की परंपरा को सालों से निभाते आ रहे हैं। लेकिन जब भी वह फैन्स से मिलने आते हैं तब लोगों ने उनकी एक बात को काफी ज्यादा नोटिस किया। दरअसल बता दें कि महानायक जब भी अपने शुभचिंतकों से जलसा के बाहर मिलते हैं तो वह नंगे पैर होते हैं। कई बार लोगों ने इस बात का जवाब खोजने की कोशिश की। लेकिन आपको बता दें कि आखिरकार महानायक ने खुद ही इस जवाब को लोगों के सामने प्रस्तुत किया।
बिग बी ने फैन्स को दिया मंदिर का दर्जा
बीते रविवार अमिताभ बच्चन फिर से एक बार जलसा के बाहर अपने शुभचिंतकों से मिलने आए। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्हें नंगे पैर फैंस के सामने खड़ा हुआ देखा जा रहा है। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "सभी मुझसे पूछते हैं। कौन ऐसे अपने फैन्स से मिलने के लिए नंगे पैर जाता है? इसीलिए मैंने उसे कहा कि मैं जाता हूं... आप मंदिर में भी नंगे पैर जाते हैं... इसीलिए रविवार को मेरे फैन्स से ही मेरा मंदिर होते हैं। आपको इस बात से कोई समस्या है।" बिग बी का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक्टर के जवाब से हर किसी का दिल भी खुश हो गया है।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अगर हम अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों उनके पास कतार में कई सारे प्रोजेक्ट्स लगे हुए हैं। लेकिन जल्दी ही बिग बी मेगा बजट फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में देखे जाएंगे। जिसके बाद में उन्हें गणपत, बटरफ्लाई और घूमर जैसी टाइटल से बन रही फिल्मों में भी देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











