सोशल मीडिया पर हर रोज कितनी तस्वीरें होती हैं अपलोड? अमिताभ बच्चन ने खोला बड़ा राज!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैँ। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन उन सितारों में से एक हैं जो कि काफी पसंद किए जाते हैँ। लेकिन हाल ही में उन्होने एक पोस्ट किया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल उन्होने सोशल मीडिया को लेकर एक ऐसा फैक्ट बताया है जो फैंस को चौंका रहा है। उन्होने ये खुलासा किया है कि हर दिन सोशल मीडिया पर कितनी तस्वीरें यूजर्स के द्वारा अपलोड की जाती हैं।
जी हां.. अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि.. 'सोशल मीडिया पे हर रोज़, तक़रीबन 300 मिलिनय तस्वीर अपलोड होती हैं! 'सच्चाई है! सिद्ध करने की ज़रूरत है?'

इसके बाद से यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग इसको रिट्वीट कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है कि..
'बिल्कुल होती होंगी, लेकिन रात के दूसरे पहर में एक जिंदगी में सब कुछ प्राप्त कर चुका व्यक्ति, अपने टी.वी प्रोग्राम का प्रचार करनेवाली फोट़ो अपलोड करे, ऐसे उदाहरण विश्व में दुर्लभ ही होते हैं।
चच्चा मान जाओ रिटायरमेंट ले लो अभी भी उचित समय है।' अमिताभ बच्चन का इसपर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इस समय चेहरे, ब्रह्मास्त्र और झुंड जैसी शानदार फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। काफी जल्दी एक के बाद एक बड़े धमाके वो करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications