क्या है World Cup 2015 और पीकू का कनेक्शन!
शुजीत सरकार की फिल्म पीकू के टीजर ने लोगों में फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी थी। लोगों की उम्मीदों पर पीकू ट्रेलर पूरी तरह से खरा उतरा। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान को इतने मनोरंजक किरदारों में देख दर्शक काफी खुश हुए।
ट्रेलर लॉंच के दौरान अमिताभ बच्चन और पीकू की पूरी कास्ट से पूछा गया कि वर्ल्ड कप 2015 के सेमिफाइनल को लेकर क्या तैयारियां हैं और किस तरह से वो टीम इंडिया को बधाई देना चाहते हैं। जिसपर अमिताभ बच्चन ने एक बेहतरीन कनेक्शन बताया और कहा-
"हमने जानबूझकर पीकू का ट्रेलर सेमिफाइनल से पहले रिलीज किया जिससे हम आराम से बैठकर कल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमिफाइनल का मजा ले सकें।" दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन फिल्म में बाप-बेटी का किरदार निभा रहे हैं और इरफान खान दीपिका के प्यार की भूमिका में है।
देखें पीकू ट्रेलर


Click it and Unblock the Notifications












