अक्षय कुमार ने वक्त के सेट पर लगा ली थी आग, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा
अक्षय कुमार बॉलीवुड के रियल 'खतरों के खिलाड़ी' माने जाते हैं, जो करियर की शुरुआत से ही हर तरह के स्टंट करने में माहिर रहे हैं। इस वजह से कई बार अक्षय कुमार सेट पर घायल भी हो गए हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अक्षय जुड़ा कुछ ऐसा ही खुलासा किया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सेट पर अमिताभ बच्चन ने अपना अनुभव सुनाते हुए बताया कि किस तरह स्टंट करने का तरीका भी बदल गया है। अब के दौर में कई चीजें भी बदल गई है। अमिताभ बच्चन ने ये भी शेयर किया कि, प्रोड्यूसर्स अब खुद उन सीक्वेंस को कॉन्ट्रैक्ट में डाल देते हैं जिन्हें एक्टर्स को करने की परमिशन नहीं होती है।

अमिताभ बच्चन ने एक प्रतिभागी से अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा- 'इस बिल्डिंग से उस बिल्डिंग में कूद जाते हैं। 'वक्त' में खुद को आग लगा लेते हैं। हमने कहा कि, क्या कर रहे हो यार और वो कहते हैं- हो जाएगा और बहुत खूबी से करते हैं।'
अमिताभ बच्चन से एक कंटेस्टेंट ने 'वक्त' फिल्म को लेकर सवाल किया था। अमिताभ बच्चन ने कहा कि, वो भी उसी फिल्म की बात कर रहे हैं जिसमें अक्षय के पास एक सीन था, जिसमें उन्हें पूरे शरीर पर आग के साथ कुछ दूर तक भागना पड़ा था। इसके बाद बिग बी ने कंटेस्टेंट से गेम पर फोकस करने के लिए कहा। बता दें कि, अमिताभ बच्चन के साथ अक्षय कुमार 'फैमिली', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', और 'एक रिश्ता' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications